Post Top Ad
Saturday, February 5, 2022
Home
अपराध
गुना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
लड़की से छेड़खानी के शक में परिवार ने युवक को दी तालिबानी सजा, घर में घुसकर युवक को बाहर निकालकर हाथ-पैर बांधकर घसीटा, पैरों पर बरसाईं लाठियां, पत्नी और बेटा करते रहे मिन्नते; देखे विडियो।
लड़की से छेड़खानी के शक में परिवार ने युवक को दी तालिबानी सजा, घर में घुसकर युवक को बाहर निकालकर हाथ-पैर बांधकर घसीटा, पैरों पर बरसाईं लाठियां, पत्नी और बेटा करते रहे मिन्नते; देखे विडियो।
गुना। लड़की से छेड़छाड़ के शक में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई। लड़की के घर वालों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटा और बेदम होने तक पीटा। भीड़ के बीच एक लड़की ने भी लाठियों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान युवक का बेटा और पत्नी उसे छोड़ने की मिन्नतें करते रहे। 7 साल का बेटा कहता रहा- छोड़ दो मेरे पापा को, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। इस दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोग इस बर्बरता का वीडियो बनाते रहे।
मामला शहर के नानाखेड़ी इलाके का है। साहू और धाकड़ परिवार आमने-सामने रहते हैं। उनका एक वर्ष पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय भी FIR हुई थी। शुक्रवार सुबह साहू परिवार ने अजय धाकड़ (30) पर आरोप लगाया कि वह उनके घर की बेटी के साथ छेड़खानी करता है। लड़की के परिवार वाले अजय के घर पहुंचे और उसे पकड़कर बाहर ले आए। लड़की के घरवालों ने अजय के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर काफी दूर तक घसीटा। इसके बाद उन लोगों ने लाठी-डंडों से अजय की पिटाई की। लड़की ने भी अजय के पैरों पर जमकर लाठियां बरसाईं। अजय की पत्नी और बेटा गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन लड़की के परिवार वाले नहीं माने। यहां तक की महिलाओं ने भी उसे लाठियों से पीटा।
पिटाई से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया, वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के चक्कर में पत्नी भी घायल हो गई। आरोपियों के जाने के बाद अजय और उसकी पत्नी रीना धाकड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी अजय बोल तक नहीं पा रहा था। हैरानी की बात ये है कि इस पूरी घटना के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। युवक अजय को बचाने कोई आगे नहीं बढ़ा। कुछ लोग इस बर्बरता का वीडियो भी बनाते रहे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
# अपराध
# गुना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद