10 साल की चचेरी बहन से ताऊ के लड़के ने किया रेप, पिता-ताऊ ने दबा दी बात, घटना छिपाने के जुर्म में पिता और ताऊ गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 17, 2022

10 साल की चचेरी बहन से ताऊ के लड़के ने किया रेप, पिता-ताऊ ने दबा दी बात, घटना छिपाने के जुर्म में पिता और ताऊ गिरफ्तार।

10 साल की चचेरी बहन से ताऊ के लड़के ने किया रेप, पिता-ताऊ ने दबा दी बात, घटना छिपाने के जुर्म में पिता और ताऊ गिरफ्तार।

10 साल की चचेरी बहन से ताऊ के लड़के ने किया रेप, पिता-ताऊ ने दबा दी बात, घटना छिपाने के जुर्म में पिता और ताऊ गिरफ्तार।

धार। 10 साल की बच्ची से उसके ताऊ के 19 साल के लड़के ने रेप किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। मां के पूछने पर उसने बताया कि भाई ने उसके साथ गलत किया है, लेकिन पिता ने बात दबा दी। वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर और पुलिस को बताया कि बच्ची को खेलते वक्त सरिया लगा है। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर केस करा दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना छिपाने के कारण बच्ची के पिता और ताऊ को हिरासत में लिया है, घटना बंजारी गांव की है।

बच्ची की मां ने बताया कि 15 फरवरी को वह किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में वह अपने बड़े पापा के घर टीवी देखने के लिए चली गई। दोपहर 2 बजे अपने घर लौटी। उसके कपड़ों पर खून के निशान थे। मां ने पूछा तो उसने बताया कि भाई ने उसके साथ गलत हरकत की है। उसने पति को यह जानकारी दी, लेकिन परिवार के लोगों ने मामला छिपा दिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची को खून आने पर परिवार के लोग उसे गांव के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वार्ड बॉय की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार ने बताया कि बच्ची को खेलते समय सरिया लग गया है। यहां से परिवार बच्ची को बड़वानी के अस्पताल ले गए, वहां रातभर बच्ची भर्ती रही। मामला संदिग्ध लगा, इसीलिए पुलिस ने परिवार की एक्टिविटीज पर नजर रखी।

बताया जा रहा है कि बच्ची बड़वानी के अस्पताल में रातभर एडमिट रही। दूसरे दिन 16 फरवरी को परिवार उसे लेकर बंजारी गांव लौट आया। मां को पता चला कि पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है, तो वह चुपके से थाने पहुंची और सबकुछ बता दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सबसे पहले आरोपी भाई को गिरफ्तार किया। गांव से भागने की तैयारी कर रहे बच्ची के पिता और ताऊ को भी हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ भी घटना छिपाने का केस किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...