मां-बाप का हुआ तलाक तो दो सगे भाई बने लुटेरे, नकली बंदूक दिखाकर करते थे लूट और चोरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 17, 2022

मां-बाप का हुआ तलाक तो दो सगे भाई बने लुटेरे, नकली बंदूक दिखाकर करते थे लूट और चोरी।

मां-बाप का हुआ तलाक तो दो सगे भाई बने लुटेरे, नकली बंदूक दिखाकर करते थे लूट और चोरी।

मां-बाप का हुआ तलाक तो दो सगे भाई बने लुटेरे, नकली बंदूक दिखाकर करते थे लूट और चोरी।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में माता-पिता का तलाक होने के बाद दो भाई लुटेरे बन गए। नोएडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बंदूक दिखाकर बाइक सवारों को लूटने और मोबाइल छीनने वाले दो लुटेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों लुटेरे भाइयों से एक नकली लाइटर पिस्टल, चोरी की एक स्कूटी समेत दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने बताया कि मां-बाप के बीच तलाक होने की वजह से अलग-थलग पड़ गए थे और इसी दौरान बुरी संगत में आकर लूटपाट करने लगे।

दरअसल, बीते 10 फरवरी को महेश कुमार पाण्डेय नाम के व्यक्ति जब अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे उसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश उनकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो सगे भाई हैं। उन्होंने कहा, साल 2014 में मां डिंपल दत्त जोशी और पिता महेश दत्त जोशी का तलाक हो जाने के कारण दोनों अलग-अलग रहने लगे।

अलग रहने की वजह से दोनों भाई गलत संगत में पड़ गए। साल 2015 से ही चोरी-लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगे। दिल्ली में मामला दर्ज होने के बाद दोनों भाई दिल्ली छोड़कर नोएडा सेक्टर 15 में किराए के मकान में रहने लगे। बीते 10 फरवरी को सुबह दोनों भाई अपने मुंह बोले मामा रजनीश की स्कूटी लेकर एन.आई.बी. चौकी से खोड़ा पहुंचे और लाइटरनुमा पिस्टल दिखाकर मोबाइल छीन लिया। लाइटरनुमा पिस्टल के बारे में दोनों भाई ने बताया कि उन्होंने वो दिल्ली के कनॉट प्लेस में 250 रुपए में खरीदी थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...