Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, वार्ड नंबर 14 मे चला स्वच्छता अभियान, चौक नाली की सफाई कर रहवासियो को दी गई सुविधा।
रायसेन/सिलवानी, वार्ड नंबर 14 मे चला स्वच्छता अभियान, चौक नाली की सफाई कर रहवासियो को दी गई सुविधा।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर में दम तोड़ रहे स्वच्छ भारत अभियान को पटरी पर लाकर रहवासियो की स्वच्छता संबंधी समस्याओं का निराकरण किए जाने का हर संभव प्रयास नगर परिषद की स्वच्छता शाखा के द्वारा किया जा रहा है। ताकि नगर वासियो को कुछ हद तक सुविधा मिल सके तथा नगर को स्वच्छ बनाया जा सके। स्वच्छता की इसी कड़ी को व्यवस्थित रुप देने के लिए एसडीएम व प्रशासक संघमित्रा बौद्व तथा सीएमओ रितु मेहरा के द्वारा लगातार लोगो के सुझावो व जानकारी पर अमल किया जा रहा है। नगर के वार्ड नंबर 14 सरस्वती नगर के रहवासियों के द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट डाल कर वार्ड की दुर्गा मंदिर के सामने नाली चौक होने से गंदा पानी सड़क पर फैलने से आवागमन में हो रही परेशानी व मच्छरो का प्रकोप बढ़ने का ध्यान आकर्षित किया था। सोशल मीडिया पर रहवासी के द्वारा की गई पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए उक्त अधिकारियों के द्वारा तत्काल ही सफाई कामगारो को भेज कर सफाई कराई गई। सफाई हो जाने से रहवासियो का आवागमन सुलभ हो गया। बताया जा रहा है कि नप के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एमबेसेडर प्रदीप कुशवाहा के द्वारा भी नगर भ्रमण कर सफाई कार्य का जायजा लिया जाकर नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद