20 साल की छात्रा को 40 साल के टीचर से हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी, ट्यूशन के दौरान बढ़ी थी नजदीकियां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 10, 2022

20 साल की छात्रा को 40 साल के टीचर से हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी, ट्यूशन के दौरान बढ़ी थी नजदीकियां।

20 साल की छात्रा को 40 साल के टीचर से हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी, ट्यूशन के दौरान बढ़ी थी नजदीकियां।

20 साल की छात्रा को 40 साल के टीचर से हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी, ट्यूशन के दौरान बढ़ी थी नजदीकियां।

राजस्थान। 40 साल के एक टीचर और 20 साल की स्टूडेंट ने घर से भागकर कोर्ट में शादी कर ली। टीचर घर पर ट्यूशन पढ़ाने जाता था। परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया तो दोनों एसडीएम के सामने पेश हुए। युवती ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। मामला भरतपुर के जनूथर गांव का है। गांव के सरस्वती आईटीआई कॉलेज में 40 साल का सतवीर स्टूडेंट को इंग्लिश पढ़ाता था। सोनिया ग्रेजुएशन के बाद बीएड की तैयारी करने वाली थी। इस पर पिता ने साल 2017 में सतवीर के यहां ट्यूशन लगा दी। सतवीर ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर जाता था। वह रोजाना नदबई से जूनथर गांव जाता था। करीब 1 साल पहले सतवीर ने कॉलेज में पढ़ाना बंद कर दिया, लेकिन वह उसके बाद भी सोनिया को पढ़ाने के लिए उसके घर जाया करता था। इस दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

अफेयर की परिवार के लोगों को भी भनक नहीं लगी। सोनिया जनवरी में अपनी बुआ के यहां भरतपुर शहर के बुद्द की हाट इलाके में रहने के लिए आ गई थी। यहां आने के बाद दोनों ने भागने का फैसला किया। 21 जनवरी को सतवीर भरतपुर पहुंच गया और वहां से भागकर दोनों अजमेर आ गए। यहां दोनों ने शादी कर ली। इससे पहले सोनिया के जाने के बाद बुआ के परिवार ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। फूफा ने मथुरा गेट थाने में सोनिया की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।  ट्यूशन पढ़ाने के दौरान सतवीर ने परिवार का विश्वास हासिल कर लिया था। वह सोनिया के परिवार को कई बार रुपए भी उधार दे चुका था। सतवीर के तीन भाई है। इसमें सबसे बड़ा सतवीर है। सतवीर के भाइयों की शादी नहीं हुई है।

सतवीर और सोनिया दोनों बुधवार को भरतपुर एसडीएम के सामने पेश हुए थे। दोनों ने पुलिस के सामने बयान दिए कि अपनी मर्जी से भागे थे। इसके बाद शादी कर ली थी। अब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। इधर, घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो एसडीएम ऑफिस पहुंच गए। सोनिया के पिता और परिजनों ने साथ ले जाने के लिए काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। युवती सतवीर के साथ चली गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...