रायसेन/बरेली, बीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कनक फ्यूल को हराकर मंगल श्री बनी फाइनल विजेता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 10, 2022

रायसेन/बरेली, बीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कनक फ्यूल को हराकर मंगल श्री बनी फाइनल विजेता।

बीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कनक फ्यूल को हराकर मंगल श्री बनी फाइनल विजेता।

  • विधानसभा सत्र के दौरान स्टेडियम की रखी जाएगी मांग - विधायक।

रायसेन/बरेली, बीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कनक फ्यूल को हराकर मंगल श्री बनी फाइनल विजेता।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हेलीपैड मैदान में आयोजित नौ दिवसीय बीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एवं जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष हरनाम सिंह राजपूत, अधिवक्ता ठाकुर विशाल सिंह, एडवोकेट युवा मोर्चा किसान जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में फाइनल मैच कनक फ्यूल एवं मंगल श्री टीम के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए मंगल श्री ने 10 ओवर में 130 रन बनाए जिसके जवाब में कनक फ्यूल 100 रन बना ही सकी। मंगल श्री की टीम 30 रन से विजय हुई। मंगल श्री की तरफ से मैन आफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गुल्लू अंसार को दिया गया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21000 रु एवं ट्राफी जिस के मुख्य प्रायोजक थे प्रदीप पटेल भिलाड़िया। पुरस्कार विधायक पटेल एवं आयोजक एवं अतिथियों ने विजेता टीम को दिया। उपविजेता टीम को 11000 रु की राशि पल्लव राय के द्वारा दी गई थी जिसको अतिथियों के द्वारा प्रदान की गई। प्रतियोगिता के अन्य पुरस्कार एवं ट्राफि आकाश पटेल के द्वारा प्रदान की गई।

रायसेन/बरेली, बीपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कनक फ्यूल को हराकर मंगल श्री बनी फाइनल विजेता।

मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने आयोजन समिति को बधाई दी एवं सफल कार्यक्रम ऐसा ही हमेशा संभव हो इसके लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए, खेल के प्रति लोगों में रुझान बढ़े ऐसी हमारी कामना है। व विधायक ने कहा कि शीघ्र ही विधानसभा सत्र प्रारंभ होने वाला है, इस सत्र में बरेली में स्टेडियम निर्माण की मांग रखी जाएगी जिसे पूरा भी करवाया जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत ने भी आयोजन समिति को बधाई दी और इस प्रतियोगिता की बहुत तारीफ की। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। आयोजन कर्ताओं एवं समिति को बधाई दी और सभी ने स्वर्गीय विक्रम सिंह राठौड़ के जीवन पर प्रकाश डाला। 2 फरवरी से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में कमेंटेटर के रूप में विशेष महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले से एक लाइक कुरेशी, निखिल खरे, भूपत सिंह ठाकुर, भूपेंद्र रघुवंशी, रजनीश चतुर्वेदी ने अपनी मधुर वाणी से क्रिकेट प्रेमियों को लगातार मधुर कमेंट्री सुनाई जिसकी अतिथियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...