रायसेन, मुख्यमंत्री ने असामयिक वर्षा तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रू राहत राशि की वितरित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 17, 2022

रायसेन, मुख्यमंत्री ने असामयिक वर्षा तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रू राहत राशि की वितरित।

मुख्यमंत्री ने असामयिक वर्षा तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रू राहत राशि की वितरित।

  • जिले के किसानों को एक करोड़ 25 लाख 14 हजार रू राहत राशि वितरित।
  • रायसेन तहसील के 16 गॉवों में 645.539 हैक्टेयर रकबे में फसलों को हुई थी क्षति।

रायसेन, मुख्यमंत्री ने असामयिक वर्षा तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रू राहत राशि की वितरित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से रायसेन सहित प्रदेश के 23 जिलों में असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि से प्रभावित एक लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि का सिंगल क्लिक से वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया। रायसेन तहसील के 16 प्रभावित ओला बेमौसम बारिश से प्रभावित ग्रामों के 882 किसानों को भी कुल एक करोड़ 25 लाख 13 हजार 399 रूपए फसल-क्षति राशि वितरित का की गई है। रायसेन में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से सॉची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद तथा एसएलआर विजय सराठिया सहित अन्य अधिकारी एवं किसान राहत राशि वितरण कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि गत दिनों असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से रायसेन तहसील के 16 गॉवों में 882 किसानों की 645.539 हैक्टेयर रकबे में फसलों को क्षति हुई थी। इसमें गेहूॅ फसल क्षति का कुल रकबा 631.639 हैक्टेयर, चना फसल क्षति का कुल रकबा 10.400 हैक्टेयर तथा आलू, लहसुन, प्याज आदि फसल क्षति का कुल रकबा 3.500 हैक्टेयर है। उन्होंने बताया कि दो हैक्टेयर तक धारित रकबा के किसानों को तीस हजार रू प्रति हैक्टेयर के मान से एवं दो हैक्टेयर से अधिक धारित रकबा के किसानों को 27 हजार रू प्रति हैक्टेयर के मान से राहत राशि स्वीकृत की गई है।

किसानों को सांकेतिक रूप से प्रदान किए गए राहत राशि के चेक

कलेक्ट्रेट रायसेन स्थित एनआईसी के वीसी कक्ष में सॉची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन एवं कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा ग्राम माखनी निवासी किसान दुर्गाप्रसाद तथा किसान मनोज और ग्राम कटारिया निवासी किसान देवराज सिंह को सांकेतिक रूप से राहत राशि के चेक प्रदान किए गए। किसान दुर्गाप्रसाद, मनोज तथा देवराज सिंह ने फसलों को हुई क्षति के लिए राहत राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गत दिनों असामयिक वर्षा एवं ओला-वृष्टि से रायसेन सहित 23 जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...