Post Top Ad
Thursday, February 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, फरवरी का आधा महीना बीता, फिर भी उत्तरी हवा की वजह से ठंडक बरकरार।
रायसेन, फरवरी का आधा महीना बीता, फिर भी उत्तरी हवा की वजह से ठंडक बरकरार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने लगे हैं। कभी दिन में खिली धूप में गर्मी का लोगों को अहसास होता है तो कहीं रात-सुबह-शाम सर्द हवाओं के चलने से तेज ठंडक का। फरवरी महीने का आधा महीना बीत चुका है लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना है। दरअसल, उत्तर भारत की ओर हुई बर्फबारी और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक-दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। बुधवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के चलते दिन का तापमान कम हो गया। कमोवेश गुरुवार को भी मौसम तापमान के तेवर कुछ इसी तरह के रहे। वहीं रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री रिकॉर्ड में लिया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस आंका गया।24 घंटे में दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़त हुई है। जबकि रात का तापमान 0.8 डिग्री तक कम हो गया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद