Post Top Ad
Thursday, February 10, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
होशंगाबाद
युवक ने 24 साल की विवाहिता से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, घुमाने के बहाने घर लाकर 2 दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार।
युवक ने 24 साल की विवाहिता से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, घुमाने के बहाने घर लाकर 2 दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार।
नर्मदापुरम (होशंगाबाद)। नर्मदापुरम में 24 साल की विवाहित महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे शहर घुमाने के बहाने घर लाकर रेप किया। घटना 24 से 26 जनवरी की है। महिला ने बुधवार शाम को महिला थाने होशंगाबाद आकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अनिल पुत्र ठाकुरदास सुरेला निवासी आदर्श नगर के खिलाफ रेप व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। महिला थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता पिपरिया एक गांव की रहने वाली है। उसका ससुराल शाहगंज थाना क्षेत्र में है। अगस्त 2021 में पीड़िता की इंस्टाग्राम व फेसबुक पर नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के अनिल सुरेला से दोस्ती हुई। कुछ दिन बातचीत चलने के बाद युवक उससे मिलने के लिए पीड़िता के मायके पहुंचा। महिला के साथ एक सेल्फी फोटो लेकर वापस आ गया। 24 जनवरी को युवक पीड़िता को उसके मायके से घुमाने के बहाने नर्मदापुरम ले आया। पीड़िता से शादी का कहकर 24 से 26 जनवरी तक उसका शारीरिक शोषण किया। 27 जनवरी को पीड़िता अपनी ससुराल चली गई। आरोपी द्वारा बदनाम करने की धमकी देने से पीड़िता चुप रही। बुधवार को उसने परिजन को घटनाक्रम बताया। वह पति के साथ थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# होशंगाबाद
Share This
About Ghatak reporter
होशंगाबाद
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
होशंगाबाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद