Post Top Ad
Thursday, February 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/नरसिंहगढ़, विज्ञान प्रकोष्ठ व शैक्षिक अभ्युत्थान की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।
राजगढ़/नरसिंहगढ़, विज्ञान प्रकोष्ठ व शैक्षिक अभ्युत्थान की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/नरसिंहगढ़।
नरसिंहगढ़। शासकीय मॉडल स्कूल नरसिंहगढ़ में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रकोष्ठ एवं शैक्षिक अभ्युत्थान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड अंतर्गत समस्त संकुल केंद्र के संकुल प्राचार्य, संकुल स्तरीय विज्ञान प्रकोष्ठ अधिकारी एवं हाई स्कूल हायर सेकेंडरी के विज्ञान शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला में मनीष सोनी (ब्लॉक प्रभारी), अविनाश सोनी (ब्लॉक सह प्रभारी), पुरुषोत्तम भंडारी, प्रदीप चंद्रावत, राजाराम शिकारी, दिनेश गवली, केके पारीक, दिलीप साहू द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के समस्त प्रायोगिक गतिविधियों का संचालन कर बताया गया। विज्ञान प्रकोष्ठ जिला मार्गदर्शक बृज लाल जाटव द्वारा कुछ रोचक विज्ञान के जादू का प्रदर्शन कर बताया गया। कार्यशाला की विशेष अतिथि के रूप में राजगढ़ से सुशीला शर्मा दीदी द्वारा सभी को ओजस्वी वाणी से मार्गदर्शन दिया गया। बालकृष्ण त्रिपाठी, अशोक कुमार पाटीदार एवं बीडी सक्सेना द्वारा विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारियों की रणनीति के बारे में बताया गया। अंत मे सभी शिक्षकों को प्रायोगिक गतिविधियों हेतु लोग बुक एवं कार्यशाला की निर्देशिका जिसमे विज्ञान संबंधित वर्षभर होने वाली प्रतियोगिताओ, गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया है वितरित की गई। कार्यशाला का सफल और सराहनीय आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरसिंहगढ़ चित्रा व्यास एवं कार्यालय के सभी कर्मचारियों द्वारा किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद