रायसेन, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 3, 2022

रायसेन, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार।

दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार।

रायसेन, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दो दिन पूर्व देवरी के जंगलों में अज्ञात युवक की लाश मिली थी। उस हत्या का खुलासा एडिशनल एसपी अमृत मीणा एवं एसडीओपी गोयल, थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत एवं उनकी टीम ने 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अंधे कत्ल के खुलासे के संबंध में एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि आपसी विवाद होने से दोस्त ने दोस्त पर कुल्हाड़ी से तीन-चार वार किए थे जिससे आसिफ की घटनास्थल पर मौत हो गई थी।

उसके बाद दोस्त प्रदीप नोरिया वहां से भाग गया और उसने हथियार जंगल में छुपा दिया। हथियार छुपाने के बाद प्रदीप घर चला गया, घर जाकर कपड़े धो कर डाल दिए जिससे कि किसी को उस पर शक ना हो। थाना प्रभारी ने जब जांच पड़ताल प्रारंभ की तो सबसे पहला शक आसिफ के दोस्त प्रदीप नोरिया पर ही गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोस्त प्रदीप इस मामले से स्पष्ट इंकार करता रहा लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो प्रदीप टूट गया और उसने हत्या करना स्वीकार किया।

रायसेन, दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार।

24 घंटे के अंदर थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जिसने खुद आरोपी प्रदीप नोरिया ने अपना जुर्म कबूल किया। वही एसपी अमृत मीणा ने थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत की तारीफ की और कहा कि पुलिस की सख्ती से 24 घंटे के अंदर मुजरिम को गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...