रायसेन/देवरी, दो दिन से लापता युवक का मिला शव, मां से जंगल से लकड़ी लेने जाने का कहकर गया था। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 2, 2022

रायसेन/देवरी, दो दिन से लापता युवक का मिला शव, मां से जंगल से लकड़ी लेने जाने का कहकर गया था।

दो दिन से लापता युवक का मिला शव, मां से जंगल से लकड़ी लेने जाने का कहकर गया था।


रायसेन/देवरी, दो दिन से लापता युवक का मिला शव, मां से जंगल से लकड़ी लेने जाने का कहकर गया था।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के देवरी नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी मुनव्वर खान का 21 वर्षीय बेटा आसिफ खान 2 दिन पहले अपनी मां से जंगल से लकड़ी लेने जाने का कहकर गया था। जब शाम तक नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने ढूंढना शुरु किया। नहीं मिलने पर सोमवार की शाम को आसिफ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह तीनों भाई जंगल में ढूंढने गए। जंगल में लकड़ी लेने गई महिलाओं ने बताया कि एक इंसान की लाश वहां पर पड़ी है। भाई ने जाकर देखा तो वह आसिफ था। मोगा डैम पर आसिफ की संदिग्ध हालत में लाश मिली। चेहरे पर चोट के निशान देखकर देवरी थाने में और परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत और स्टाफ के साथ पंचनामा बनाकर देवरी पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। भाई अनवर का आरोप है कि हमारे भाई की योजनाबद्ध तरीके से बेरहमी से हत्या की गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...