Post Top Ad
Wednesday, February 16, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
सब्जी लेने गई 25 साल की लड़की से ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, ऑटो पर लिखे महाकाल की मदद से पकड़ाए सभी आरोपी।
सब्जी लेने गई 25 साल की लड़की से ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, ऑटो पर लिखे महाकाल की मदद से पकड़ाए सभी आरोपी।
राजस्थान। धौलपुर में 25 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। पीड़िता का आरोप है कि 12 फरवरी को ऑटो चालक और उसके दोस्तों ने नशीला पदार्थ पिलाकार सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया था कि ऑटो में तेज गाना बजाकर उसके साथ कई लोगों ने रेप किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती की निशानदेही और ऑटो पर लिखे 'महाकाल' की मदद से सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक धौलपुर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की युवती शहर में किराये के मकान में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं और 12 फरवरी 2022 को शाम करीब सात बजे शहर के वाटर वर्क्स चौराहे से वो ऑटो से सब्जी लेने के लिए जा रही थी। युवती ने ऑटो चालक से उतारने के लिए कहा लेकिन ऑटो चालक ने उसकी बात नहीं मानी और उसे नेशनल हाइवे संख्या तीन की तरफ ले गया।
इस दौरान युवती ने चिल्लाने की कोशिश की लेकिन ऑटो में तेज गानों की वजह से उनकी आवाज बाहर नहीं निकल सकी। इस बीच ऑटो चालक ने फोन कर अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया, फिर सभी ने जबरन युवती को नशीला पदार्थ पिला दिया और वो बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को नेशनल हाइवे संख्या तीन पर खेत में पाया, जहां पर सभी आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था।
पीड़िता ने खेत से निकलकर चाय की दुकान पर अपबीती बताई, फिर तुरंत ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़िता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित युवती की निशानदेही और ऑटो पर लिखे महाकाल की मदद से सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेशकर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, 13 फरवरी 2022 को महिला थाने पर एक महिला द्वारा गैंगरैप की तहरीर दी गई थी। पीड़ित ने बताया कि 12 फरवरी की शाम को सात बजे कोई उसे ऑटो में बैठा कर ले गया और कुछ लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के अज्ञात होने के कारण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अभय कमांड की मदद से आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद