प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी ने की शराब की मांग तो प्रेमी ने दो महिला दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 16, 2022

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी ने की शराब की मांग तो प्रेमी ने दो महिला दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या।

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी ने की शराब की मांग तो प्रेमी ने दो महिला दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या।

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी ने की शराब की मांग तो प्रेमी ने दो महिला दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या।

झारखंड। रामगढ़ जिले में पिछले दिनों बिजली कर्मी की लाश कुएं में मिली थी। जांच में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में रामगढ़ एसडीपीओ ने मंगलवार को गोला थाने में हत्या का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मी की हत्या उसकी प्रेमिका ने की थी, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को गोला थाना क्षेत्र के धमनाटांड गांव में कुएं से एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया था। उसकी पहचान पतरातू थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी गोपाल महतो के रूप में की गई थी। गोपाल एक बिजली कर्मचारी था, मृतक के परिजन ने गोला थाने में आवेदन देकर हत्या कर शव कुएं में डाल देने का मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में एक एसआईटी टीम गठित की थी। एसआईटी ने जब पूरे मामले की तफ़्तीश की तो हत्या का खुलासा हो गया। मृतक गोपाल महतो की प्रेमिका मीना देवी ने स्वीकार किया कि प्रेम संबंधों के कारण आपसी मतभेद और झगड़े, मारपीट की स्थिति हो गई थी। मृतक गोपाल महतो रांची से अपनी प्रेमिका मीना देवी से मिलने उसके घर गोला थाना क्षेत्र के धमनाटांड आया था। आरोपी मीना देवी ने बताया कि मृतक काफी शराब के नशे में था। वह और शराब पीने की मांग कर रहा था। शराब नहीं मिलने पर वह मारपीट करने लगा, इसके बाद आरोपी मीना देवी ने अंबिका देवी व नमिता देवी के साथ मिलकर बिजली कर्मी गोपाल महतो की हत्या कर दी, शव को कुएं में डाल दिया। पुलिस ने कुएं से मृतक का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम बरामद कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...