Post Top Ad
Sunday, February 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, मंत्रोचार के साथ शिशु मंदिर में 3 से 5 वर्ष के बच्चो का हुआ विद्यारंभ संस्कार।
रायसेन/सिलवानी, मंत्रोचार के साथ शिशु मंदिर में 3 से 5 वर्ष के बच्चो का हुआ विद्यारंभ संस्कार।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी में मां सरस्वती प्राकट्य के उत्सव बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के 3 से 5 वर्ष के बच्चो द्वारा ॐ प्रणवाक्षर लिखवाकर प्रथम पाटीपूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना कराकर किया गया। विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम में अध्यक्षता वीर शिवाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के अभिभावक दीपक शुक्ला मंचासीन रहे। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विद्यालय प्राचार्य विनय कुमार शर्मा ने बताया कि संस्कार का अर्थ होता है विशेष क्रियाओं द्वारा साधारण वस्तु को उत्तम बना देना। भारतीय सनातन परंपरा में महर्षि वेदव्यास जी द्वारा 16 संस्कारो का उल्लेख किया गया है जिसमें विद्यारंभ संस्कार को दसवां संस्कार माना गया है। बालक की शिक्षा का कार्य विद्यारंभ संस्कार के बाद ही आरम्भ किया जाता है। विद्यारंभ संस्कार हेतु नगर के 156 भैया-बहिनो द्वारा पंजीयन कराया गया था, जिसमे से 107 अभिभावकों द्वारा अपने बच्चो का पाटी पूजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिशु वाटिका के भैया-बहिनो द्वारा रंगमंच की प्रस्तुतियां भी दी गई, जिसे देख अभिभावकों ने छोटे-छोटे बच्चो की भूरी-भूरी प्रसंशा भी की। ऐसे धार्मिक व सुंदर आयोजन नगर में चर्चा का विषय रहा। नव अभिभावकों द्वारा विद्यालय के कार्य को सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय आचार्या सुशीला सराठे दीदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगरजन एवम विद्यालय आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद