रायसेन/बरेली, नर्मदा तटों को प्लास्टिक फ्री करने का किया प्रयास। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 6, 2022

रायसेन/बरेली, नर्मदा तटों को प्लास्टिक फ्री करने का किया प्रयास।

नर्मदा तटों को प्लास्टिक फ्री करने का किया प्रयास।

रायसेन/बरेली, नर्मदा तटों को प्लास्टिक फ्री करने का किया प्रयास।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बसन्त पँचमी के शुभावसर पर माँ नर्मदा तेंदूनी के पवित्र संगम घांट को प्लास्टिक फ्री करने का प्रयास चौ. भूपेन्द्र सिंह, जयंत लोधी, आलोक रघुवंशी, राजेश धाकड़, आषुतोष, अश्वनी व शुभम राय ने किया। इस अवसर पर समाज सेवी पर्यावरण विद भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि हम नर्मदा मिशन के उद्देश्यों को पूर्ण करने का भी संकल्प लेते हैं। मध्यप्रदेश ही नही सम्पूर्ण भारत मे नदी ही जीवनदायनी है। नदियों के किनारे मानव सभ्यता विकसित हुई, नदियाँ रोजगार दायनी हें, हम इनकी अनदेखी कर भविष्य के साँथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शासन और हर घाट पर बसे ग्रामवासियों को अब अपना कर्तव्य समझकर नर्मदा के तट पर पेड़ पौधे लगाए जिससे उनकी तटों का कटाव न हो एवं प्राकृतिक जल भराव की छमता बड़े। उल्लेखनीय है कि भूपेन्द्र चौधरी और इनकी संस्था पिछली 5 जून से बरेली सहित अनेक ग्रामो में पेड़ लगाने के अभियान सहित वस्त्रम अभियान, अन्नपूर्णा अभियान, गौसेवा के साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...