Post Top Ad
Friday, February 18, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, ओबेदुल्लागंज में 3 दिन से लापता व्यापारी युवक का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना स्थल पर एसपी विकाश कुमार शाहवाल समेत भारी पुलिस बल मौजूद।
रायसेन, ओबेदुल्लागंज में 3 दिन से लापता व्यापारी युवक का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना स्थल पर एसपी विकाश कुमार शाहवाल समेत भारी पुलिस बल मौजूद।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के थाना ओबेदुल्लागंज के तहत घर से पिछले 3 रोज से लापता एक प्रॉपर्टी डीलर युवक का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक नीरज कोठारी का शव क्षत-विक्षत अवस्था मे मिला है। रायसेन, होशंगाबाद समेत सीहोर जिले की पुलिस उस लापता हुए युवक की तलाश कर रही थी। ओबेदुल्लागंज थाना पुलिस के अनुसार बुधवार रात 9 बजे नीरज कोठारी खाना खाने के बाद घर से निकला था जिसकी सूचना उनके परिजनों ने थाने में दी थी।
तभी से जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के आदेश पर ओबेदुल्लागंज थाने के पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बना कर लापता व्यापारी युवक की तलाश कर रही थी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नीरज कोठारी को ढूढने के लिए मुहिम चलाई जा रही थी। व्यापारी का शव औबेदुल्लागंज के शगुन बाटिका गार्डन के पीछे मिला है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एसपी शाहवाल ने बताया की मृतक नीरज कोठारी औबेदुल्ला गंज के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी विजय कोठारी के पुत्र थे। मृतक नीरज कोठारी प्रॉपर्टी डीलर के कारोबार से जुड़ा हुआ था। आरोपियों को जल्द ही पकड़कर जेल की सलाखों में भेज दिया जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद