युवक ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर खींचे न्यूड फोटो, वायरल करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल, 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 18, 2022

युवक ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर खींचे न्यूड फोटो, वायरल करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल, 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या।

युवक ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर खींचे न्यूड फोटो, वायरल करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल, 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या।

युवक ने 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म कर खींचे न्यूड फोटो, वायरल करने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल, 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या।

उत्तरप्रदेश। महोबा जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके न्यूड फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड करने का फैसला किया है। छात्रा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिवार के लोगों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। मौके से पुलिस को शव के पास से ही एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने उसके साथ हुए रेप और न्यूड फोटो खींचे जाने की बात लिखी। पीड़िता ने दो पेज के सुसाइड नोट में गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म और मोबाइल से न्यूड फोटो खींचने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही सुसाइड नोट में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी दिए जाने की मांग भी की है। छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...