Post Top Ad
Thursday, February 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, 48 घंटों में मिला मृत अवस्था में तेन्दुए का शव, तेंदुओं की लगातार मौतों पर उनकी सुरक्षा पर उठने लगे सवाल।
रायसेन, 48 घंटों में मिला मृत अवस्था में तेन्दुए का शव, तेंदुओं की लगातार मौतों पर उनकी सुरक्षा पर उठने लगे सवाल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सामान्य वनमण्डल कार्यालय रायसेन के दीवानगंज पश्चमी वन परिक्षेत्र के ग्राम बहेड़िया में एक तेंदुए की निमोनिया से मौत के 28 घंटे बाद ही पूर्वी वनरेंज परिक्षेत्र के अमरावद के ग्राम सूरई वन बीट में दूसरा तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला है। जिससे वन अमले में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। लोगों के अनुसार सूरई बीट गार्ड शिव नारायण राय को पता ही नहीं चला कि उनकी बीट पर तेंदुआ मरा पड़ा है। इसी तरह डिप्टी रेंजर लल्लन सिंह चंदेल को भी मालूम नहीं था कि बहेड़िया के जंगल के समीप एक मादा तेंदुआ मरा पड़ा था। ग्राम वासियों की जानकारी के अनुसार तेंदुए की जानकारी वन अधिकारियों को हुई तब कहीं जाकर उसके शव का वन महकमे के अफसरों ने बिटनरी के डॉक्टरों की टीम से मृत तेंदुआ के शव का अमरावद नर्सरी परिसर में पोस्टमार्टम कराकर उसका दाह संस्कार किया गया। ग्राम वासियों के अनुसार सूरई बीट गार्ड शिव नारायण राय कभी भी अपनी बीट पर दिखाई नहीं देते हैं। उनकी लापरवाही के चलते तेंदुआ 10 दिन बाद मृत अवस्था में मिला।ऐसे में जंगलों में लगातार मृत अवस्था में मिले 24 घण्टे के भीतर दो तेंदुओं की मौतों ने उनकी सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है। इससे तो साफ जाहिर होता है कि वन अमला सहित बीट गार्ड तेंदुओं की जान की सुरक्षा के प्रति सही जिम्मेदार निभाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तेंदुओं की मौत होने की वजह बीमारी के कारण बताई है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद