Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बैतूल
मध्य प्रदेश
बैतूल, हत्या कर शव को जलाकर बोरी में बंद कर कुएं में फेंका, 4 दिन से लापता था युवक, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका।
बैतूल, हत्या कर शव को जलाकर बोरी में बंद कर कुएं में फेंका, 4 दिन से लापता था युवक, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका।
बैतूल। जिले में एक कुएं में जली हालत में एक युवक की लाश मिली। शव जली हालत में बोरी में बंद था, शव की शिनाख्त गांव के कोटवार के बेटे के रूप में की गई। कोटवार का बेटा 15 फरवरी से लापता था, मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के हर्राबाड़ी गांव में खेत में स्थित पुराने कुएं में बोरी में बंद लाश मिली। लाश का आधा हिस्सा बोरी में था, आधा बाहर था। लाश जली हुई हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय कैलाश पुत्र ब्रज उबनारे निवासी हर्राबाड़ी 15 फरवरी की रात से लापता था और कल शाम को पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, लाश जली हुई है, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का मामला लग रहा है। परिजन ने बताया कि कैलाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना की जांच की जा रही है। कैलाश 15 फरवरी से लापता था, शाम को ही परिवार ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। लाश जली हुई हालत में मिली है, हत्या की आशंका है। मृतक मानसिक रूप से बीमार था, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजन परसराम खातरकर का कहना है कि खेत के कुएं में एक लाश मिली है, जो कैलाश उबनारे की है। कैलाश गांव के कोटवार का बेटा है, पुलिस ने हत्या कर लाश को जलाकर फेंके जाने की बात कही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बैतूल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
बैतूल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद