Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मंदसौर
मध्य प्रदेश
आटा-साटा प्रथा में हुई भाई और बहन की शादी, भाई की पत्नी मायके गई तो भाई ने बहन को लाकर किया दुष्कर्म, छोटे भाई ने की भांजे की हत्या।
आटा-साटा प्रथा में हुई भाई और बहन की शादी, भाई की पत्नी मायके गई तो भाई ने बहन को लाकर किया दुष्कर्म, छोटे भाई ने की भांजे की हत्या।
मंदसौर। बड़ा भाई अपनी बहन से लगातार रेप करता रहा। उसने आटा-साटा में शादी के बाद अपनी पत्नी के मायके चले जाने का बदला बहन से लिया। छोटे भाई ने इसी बहन के 4 साल के बेटे को जहर देकर मार डाला। दिल दहला देने वाली ये दास्तां मंदसौर की एक महिला की है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब हैवान भाइयों से बचकर महिला अपने पति के पास चली गई। भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस महिला को खोजते हुए उसके पास पहुंची। फिर महिला ने अपना दर्द बयां किया, पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मामला मंदसौर जिले के अफजलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के मुताबिक, 2017 में यहां रहने वाले भाई-बहन की आटे-साटे में शादी हुई थी। भाई की शादी अंकिता (परिवर्तित नाम) से और बहन कमला (परिवर्तित नाम) की शादी अंकिता के भाई संजीव से हुई थी। कमला ने ना चाहते हुए भी अपने भाई की खातिर ये शादी की। एक साल बाद कमला ने बेटे को जन्म दिया। अंकिता को बेटी हुई। पति से विवाद होने पर डेढ़ साल बाद ही अंकिता अपने मायके चली गई। इससे गुस्साया अंकिता का पति अपनी बहन कमला को भी उसके ससुराल से वापस ले आया। पीड़िता कमला ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल बाद भी जब भाई और भाभी का समझौता नहीं हुआ तो भाई गुस्से में रहने लगा। करीब ढाई महीने पहले सबके काम पर जाने के बाद भाई ने उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मां को ये बात बताई तो उसने भी बात को दबा दिया। इसके बाद भाई ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
बड़े भाई की धमकियों से डरी बहन ने इसे अपनी किस्मत मान लिया था, वह काम पर जाने लगी थी। काम पर जाने के दौरान वह अपने 4 साल के बेटे को 17 साल के छोटे भाई के पास छोड़कर जाया करती थी। एक दिन भांजे की देखरेख के एवज में छोटे भाई ने बहन से मोबाइल की डिमांड कर दी। बहन ने पैसा नहीं होने का हवाला दिया और भाई से कहा कि तुम कुछ काम भी नहीं करते, इसलिए मोबाइल की क्या जरूरत है। इस बात से गुस्साए छोटे भाई ने 5 जनवरी 2022 को बच्चे को कीटनाशक पिला दिया। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि चार साल के मासूम की मौत कीटनाशक पीने से हुई थी। बेटे की मौत से आहत बहन के साथ फिर से भाई ने 5 फरवरी को दुष्कर्म किया। इसके बाद 14 फरवरी को मौका देखकर वह भाग कर अपने ससुराल चली गई। बहन के घर छोड़ने पर भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। अफजलपुर पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया। पूछताछ में कमला ने अपने भाइयों की करतूत बताई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मंदसौर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मंदसौर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद