Post Top Ad
Monday, February 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, शौहर की दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो पत्नी के साथ करता अप्राकृतिक सेक्स, दहेज में मांगे 5 लाख रुपए, नहीं मिलने पर पत्नी को करने लगा प्रताड़ित।
भोपाल, शौहर की दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो पत्नी के साथ करता अप्राकृतिक सेक्स, दहेज में मांगे 5 लाख रुपए, नहीं मिलने पर पत्नी को करने लगा प्रताड़ित।
भोपाल। बैरसिया इलाके में रहने वाली महिला ने पति पर कुकृत्य करने, दहेज के मांग को लेकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। इसके तीन माह बाद पति पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर वह उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिजनों से फोन पर बात करती थी। इस पर पति को लगता था कि वह किसी और से बात कर रही है। वह शादी के बाद से उसके चरित्र पर संदेह करता था। पीड़िता ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका मायके के अलावा किसी से बात नहीं होती फिर भी पति मानने को तैयार नहीं हुआ। वह गलत समझता रहा।
पुलिस के मुताबिक, इलाके की रहने वाली 21 साल की लड़की की शादी इस्लामिक रीति-रिवाज के अनुसार 24 मई 2021 को बैरसिया के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। युवक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के तीन माह बाद पति उससे 5 लाख रुपए की मांग करने लगा। मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दहेज देने में उसने असमर्थता जताई। इस पर पति उसे प्रताड़ित करने लगा। पति का कहना था कि जब तक दहेज नहीं लाओगी तब तक तुम्हें इसी तरह परेशान किया जाएगा। उसे शारीरिक कष्ट देना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां, पति के खिलाफ उसने केस दर्ज कराया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद