Post Top Ad
Monday, February 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लड़की ने कॉल कर कि अश्लील हरकत, कॉल पर ही उतारे कपड़े, वीडियो बनाकर वायरल करने की सांसद को दी धमकी।
भोपाल, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लड़की ने कॉल कर कि अश्लील हरकत, कॉल पर ही उतारे कपड़े, वीडियो बनाकर वायरल करने की सांसद को दी धमकी।
भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल करके फंसाने कि की कोशिश। सांसद ने वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने वीडियो रिकॉर्ड भेजकर रुपए मांगे। सांसद को ये कॉल रविवार शाम को दो अनजान नंबरों से आए थे। आरोपियों ने सांसद प्रज्ञा से अशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सांसद प्रज्ञा ने देर रात टीटी नगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सांसद के बंगले से फोन आने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR कर ली है। आरोपियों ने पहले सांसद को अश्लील फोटो भेजे। उसके बाद फोन कर उनसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। नंबरों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।
सांसद साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे एक लड़की का वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कुछ देर बाद लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। उन्होंने तत्काल फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371608664 से आया था। कुछ ही समय बाद एक अन्य नंबर 8280774239 से उनके पास उसी लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो आया। आरोपी ने फोन कर मांग नहीं मानने पर उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए सांसद प्रज्ञा ने तत्काल टीटी नगर पुलिस को सूचित कर दिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद