Post Top Ad
Thursday, February 10, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
7 सालों से बहू से ससुर करता रहा दुष्कर्म, पत्नी ने पति और सास को बताई आपबीती तो पति और सास ने दी जान से मारने की धमकी।
7 सालों से बहू से ससुर करता रहा दुष्कर्म, पत्नी ने पति और सास को बताई आपबीती तो पति और सास ने दी जान से मारने की धमकी।
इंदौर। महिला से ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले 7 सालों से अपनी बहू का शारीरिक शोषण कर रहा था। ताज्जुब की बात यह है कि पति और सास से ससुर की शिकायत करने के बावजूद उन्होंने भी महिला को चुप रहने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बिजली कंपनी में कार्यरत है। ससुर की हरकत का लगातार विरोध करने के चलते पति और सास ने महिला को जनवरी 2022 में मायके वापस भेज दिया था। महिला का एक पांच साल बेटा भी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 7 सालों से वो यह दर्द झेल रही है। पति और सास द्वारा उसे सहयोग नहीं करने से इंदौर आने के बाद उसने ससुर के खिलाफ थाने पर आवेदन दिया। जांच के बाद पुलिस ने 8 फरवरी को आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह फरवरी 2016 में उज्जैन के पन्नाखेड़ी में हुआ था। ससुर बिजली कंपनी में कार्यरत है। 15 अगस्त 2016 को ससुर ने पहली बार बलात्कार किया। उसने पति को इस बात की जानकारी दी। लेकिन पति ने उसकी एक नहीं सुनी और उलटा उसे ही धमाकाया। इसके बाद पीड़िता काफी समय तक सब कुछ सहती रही। महिला ने अपनी सास को भी ससुर की हरकत के बारे में बताया। लेकिन सास ने भी उसका सहयोग नहीं किया। महिला के अनुसार ससुर, पति और उनके भाइयों के साथ ही शराब पीता है।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद