Post Top Ad
Tuesday, February 1, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भाजपा द्वारा बूथ कार्यकर्ताओं का किया गया विस्तार, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी रहे उपस्थित।
रायसेन, भाजपा द्वारा बूथ कार्यकर्ताओं का किया गया विस्तार, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी रहे उपस्थित।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सांचेत संगठन मण्डल स्तर के तहत बूथ विस्तार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कस्बा सांचेत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को सांचेत बूथ क्रमांक 176 व 177 ओर 178 पर बूथ विस्तारक के रूप में स्वास्थ मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा बूथ कार्यकर्ताओं का विस्तार किया गया। जिसमें प्रत्येक बूथ पर लगभग 25 कार्यकर्ता बनाए गए। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति आदि पदों पर कार्यकर्ता को जवाबदारी तय की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी द्वारा बताया गया की भाजपा के कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है क्योंकि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी-अपनी जवाबदारी संभाल कर दायित्व निभाते हुए अपने-अपने बूथों को मजबूत करें। मेरा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। इस मौके पर डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने कहां की सांचेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा टेंडर डाले गए हैं जिसका कार्य जल्द प्रारंभ होगा। ग्राम बड़ौदा में उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने की गई ग्रामीणों की मांग पर सांचेत से बड़ौदा तक ग्रेवल सड़क तथा सांचेत से मुंगालिया तक सड़क एवं कडसरिया मोहल्ला की पुलिया का निर्माण की मांग भी जनता द्वारा की गई। जिस पर उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बुजुर्ग देवी सिंह चौहान, पंडित राधेश्याम शर्मा, मलखान सिंह मीणा, सांचेत सरपंच कांता देवी, देवकिशन शर्मा, जनपद सदस्य कल्याण सिंह लोधी, सिंधिया फैंस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र राज मीणा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री राजेंद्र शर्मा फौजी, रघुवीर सिंह मीणा, कालूराम विश्वकर्मा, कार्यालय मंत्री भारत सिंह लोधी, पंडित बृजमोहन चौबे, पंडित सुरेश शर्मा, राजेश लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद