रायसेन/बरेली, अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को नगर प्रशासन ने हटवाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 1, 2022

रायसेन/बरेली, अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को नगर प्रशासन ने हटवाया।

अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को नगर प्रशासन ने हटवाया।

रायसेन/बरेली, अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को नगर प्रशासन ने हटवाया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। अचानक नगर प्रशासन का अमला एसडीएम प्रमोद गुर्जर के नेतृत्व में शासकीय कन्या शाला स्कूल के सामने पहुंचा। देखते ही देखते नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा वहां पर किए गए अतिक्रमण को हटाना प्रारंभ करवा दिया गया। स्कूल के सामने किए गए अतिक्रमण को कई बार हटाया गया लेकिन कुछ समय बाद अपना अतिक्रमण उसी स्थान पर फिर जमा लिया जाता है। इस बार एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार संतोष बीटोलियां, थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू, सहायक ग्रेड दो में पदस्थ नगर परिषद बीएस मालवीय की उपस्थिति में एक-एक करके कच्चे-पक्के सभी अतिक्रमण को हटवाया गया और मौके पर ही नगर परिषद के वाहनों में भरवा कर उन्हें अन्य स्थानों पर छोड़ा गया। जिन के पक्के अतिक्रमण थे उन्हें जेसीबी से हटवाया गया वही जो मौके पर मौजूद थे उन लोगों के द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाए गए और जो मौके पर मौजूद नहीं थे उनकी दुकानों को नगर परिषद के वाहनों में भरवा कर थाने प्रांगण में रखवाया गया। एसडीएम प्रमोद गुर्जर से जब अतिक्रमण हटाने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कन्या शाला से कई बार शिकायत मिली थी कि वहां पर अतिक्रमण के कारण छात्राओं को परेशानी होती है। कहा कि अतिक्रमांकर्ता स्कूल प्रांगण में भी मौजूद रहते हैं इसलिए यह कार्रवाई करना आवश्यक था। प्रारंभ किए गए अतिक्रमण हटाओ मुहिम को राजीव गांधी बस स्टैंड तक हटवाया जाएगा और जहां भी अतिक्रमण से असुविधा होती दिखाई देंगी उस स्थान से तुरंत अतिक्रमण साफ करवाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...