Post Top Ad
Friday, February 11, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, महिला बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक शाह तथा कलेक्टर ने बाल हितग्राहियों के घर जाकर किया संवाद।
रायसेन, महिला बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक शाह तथा कलेक्टर ने बाल हितग्राहियों के घर जाकर किया संवाद।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। महिला बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक कुमार शाह, कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे ने रायसेन में वार्ड नम्बर 3 में निवासरत् मप्र कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही बालक यश कुशवाह के घर जाकर उसका हालचाल जाना और शासन की ओर से मिल रही सहायता के संबंध में जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव शाह ने यश से शिक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है तथा भविष्य में क्या बनना है। उन्होंने, यश से योजना के तहत प्रतिमाह पॉच हजार रू मिलने, उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न मिलने तथा खाद्यान्न की गुणवत्तापूर्ण की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव श्री शाह ने खाद्यान्न मंगाकर उसकी गुणवत्ता भी देखी। यश ने बताया कि प्रतिमाह पॉच हजार रू बैंक खाते में प्राप्त हो रहे हैं तथा नियमित खाद्यान्न भी मिल रहा है। अपर मुख्य सचिव ने शासन की अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल हितग्राही को पात्रतानुसार शासन की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाए।
अपर मुख्य सचिव शाह तथा कलेक्टर दुबे ने पाटनदेव में बालक शिवम मालवीय के घर जाकर उसकी मॉ से, शिवम तथा काजल की शिक्षा और स्पॉंशरसिप योजना के तहत प्रतिमाह राशि मिलने के संबंध में जानकारी ली। शिवम की मॉ ने बताया कि, शिवम और काजल को स्पॉंशरसिप योजना के तहत शासन की ओर से प्रतिमाह दो-दो हजार रू की राशि मिल रही है। अपर मुख्य सचिव ने बालक शिवम और उसकी बहन काजल से भी चर्चा कर पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। काजल ने बताया कि वह बड़ी होकर पुलिस में जाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि शिवम के पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। अपर मुख्य सचिव शाह को महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी दीपक संकत द्वारा जिले में संचालित विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया।
अपर मुख्य सचिव शाह तथा कलेक्टर दुबे द्वारा वार्ड नम्बर-14 में आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या और उनके नियमित आने, पोषण आहार वितरण, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने ऑगनवाड़ियों में भोजन वितरण करने वाले प्रेरणा स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद कर जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव शाह ने, कलेक्टर शदुबे द्वारा गोद ली गई रतनपुर आंगनवाड़ी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी के बच्चों से भी बात की तथा भोजन की गुणवत्ता भी देखी। अपर मुख्य सचिव ने आंगनवाड़ी में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कलेक्टर श्री दुबे से कहा कि जिले की अन्य आंगनवाड़ियों को भी गोद लेने के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कुशयारी आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद