Post Top Ad
Friday, February 11, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, मुख्यमंत्री के आव्हाण पर युवा समाजसेवी ने आगंनवाड़ी केंद्रो को भेंट की कुर्सी, टेबिल, अलमारी व स्टील के बर्तन।
रायसेन/सिलवानी, मुख्यमंत्री के आव्हाण पर युवा समाजसेवी ने आगंनवाड़ी केंद्रो को भेंट की कुर्सी, टेबिल, अलमारी व स्टील के बर्तन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मुख्यमंत्री शिवाज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश की जनता से महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्रो को गोद लेकर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया था। जिस पर प्रदेश के विभिन्न शहरो, नगरो के साथ ही सिलवानी क्षेत्र के लोगो के द्वारा आगंनवाड़ी केंद्रो में पहुंच कर आवश्यकता के अनुसार सामग्री भेंट की जा रही हैं। इसी कड़ी में नगर के युवा समाजसेवी, मानव अधिकार आयोग के सदस्य विनय जैन के द्वारा नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 व 14 में संचालित आगंनवाड़ी केंद्र में शुक्रवार को सुबह के समय पहुंच कर टेबिल, कुर्सी, अलमारी व स्टील के बर्तन भेंट किए। इसके अतिरिक्त आगे भी आवश्यकता के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक आविदा बेगम, संदीप रघुवंशी, प्रदीप रघुवंशी, सुनील नामदेव, विजय जैन विशेष रुप से मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि तहसील की करीब 200 आगंनवाड़ी केंद्रो को राजनैतिक दलो के जनप्रतिनिधियो, समाजसेवियो के द्वारा गोद लेकर आवश्यकता के अनुसार सामग्री भेंट की जा चुकी है। आगंनवाड़ी केंद्रो को सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर प्रशासनिक अफसरो के द्वारा दानदाताओं का आभार जताया जा रहा है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद