Post Top Ad
Saturday, February 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, बगैर अनुमति देर रात तक सड़कों पर डीजे की धूम।
रायसेन/बरेली, बगैर अनुमति देर रात तक सड़कों पर डीजे की धूम।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर रखते हुए बिना अनुमति के डीजे पर प्रतिबंध लगाया है। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक रायसेन ने बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए आदेश जारी किए हैं कि बिना अनुमति के डीजे बजाय तो कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन बरेली में नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा यहां पर जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना जा रही है। अधिकारियों ने डीजे संचालकों की बैठक भी नहीं बुलाई वहीं ना ही किसी तरह की मुनादी करवाई इसी का परिणाम रहा कि रात 10.00 बजे के बाद भी सड़कों पर डीजे की धूम रही। आतिशबाजी और बैंड बाजू की धुन पर बाराती नाचते हुए दिखाई दिए। तेज आवाज के साथ सड़कों पर डीजे ही डीजे दिखाई दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पिपरिया रोड पर डीजे की धूम देखी गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद