Post Top Ad
Tuesday, February 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, अब मां और भाई नहीं करेंगे दखल, इस शर्त पर एक हुए पति-पत्नी।
रायसेन, अब मां और भाई नहीं करेंगे दखल, इस शर्त पर एक हुए पति-पत्नी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। पत्नी की मां और भाई के कारण टूटने की कगार पर पहँचे पति-पत्नी के रिश्ते को आखिरकार दोनों की समझदारी ने बचा लिया। पत्नी ने इस बात का वचन दिया है कि आगे से उसकी मां और भाई अब उसके दाम्पत्य जीवन मे दखल नहीं देंगे और यदि ऐसा करते है तो वह खुद उन्हें अलग कर देगी। उसने पति से एक अवसर और दिए जाने की मांग की। दरअसल पत्नी की माँ और बीमार भाई का कोई आसरा नही होने से वह बेटी और दामाद के साथ ही रहे है। इसी वजह से दोनों में विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुँच गया लेकिन परिवार परामर्श केंद्र की समझाइश के बाद पति राजी हो गया और फिर अपने उजड़ते घर को बसा लिया। रायसेन निवासी एक दंपत्ति में पत्नी की मां और भाई के कारण खासा विवाद हो गया था। भाई और पति के बीच हाथापाई के कारण मामला थाने तक पहुँच गया, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत कर दी। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में रखा गया। जहां सुनवाई के बाद सामने आया कि पत्नी की मां और भाई भी उनके साथ रहते है जिसकी वजह से उनमें विवाद होता है। पति इस बात पर अड़ा हुआ था कि पत्नी की मां और भाई की वजह से उनमें विवाद होता है इसलिए अब वह अलग रहें। लेकिन पत्नी मां और भाई को साथ ही रखना चाहती थी। हालांकि पत्नी ने कहा कि अब वह इस बात का ख्याल रखेगी कि उसकी माँ और भाई उन दोनों के बीच मे दखल नहीं देंगे। यदि अब कोई दिक्कत देंगे तो वह खुद उन्हें अलग कर देगी। उसने पति से एक अवसर और दिये जाने की गुहार लगाई जिस पर समझाइश के बाद पति तैयार हो गया। मंगलवार को बैठक में कुल 7 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से 3 प्रकरणों में राजीनामा कराया गया तथा लगातार अनुपस्थित रहनें पर 4 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए। सभी 7 प्रकरण निराकृत किए गए। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में एसडीओपी अदिति भावसार, अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, एएसआई अनिल वर्मा, आरक्षक लोकेंद्र मोर्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसपी विकास शहवाल के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है जिसके माध्यम से परिवारिक विवादों को आपसी सहमति के सुलझाने का प्रयास किया जाता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद