Post Top Ad
Tuesday, February 15, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, अवैध गांजा जप्त, आरोपी पुलिस हिरासत में, आरोपी ने घर के बाड़े में छुपाकर रखे थे गांजे के पौधे।
रायसेन, अवैध गांजा जप्त, आरोपी पुलिस हिरासत में, आरोपी ने घर के बाड़े में छुपाकर रखे थे गांजे के पौधे।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में अवैध रूप से गांजे की खेती उगाने गांजे की तस्करी के मामले जब-तब उजागर हो रहे हैं। एसपी विकाश कुमार शाहवाल से मिली जानकारी के मुताबिक थाना उदयपुरा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उदयपुरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 3 रामनगर कलोनी उदयपुरा निवासी बसंत पटवा द्वारा अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत लाल मीणा के निर्देशन में एसडीओपी बरेली एवं थाना प्रभारी उदयपुरा निरीक्षक प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार की गयी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बसंत पटवापिता स्व. लक्ष्मीनारायण पटवा उम्र 44 साल नि. वार्ड नं. 3, रामनगर कलोनी, उदयपुरा के घर की समक्ष पंचान गांजा की सूचना होने पर विधिवत तलाशी ली गयी। तलाशी में बाथरूम के पास वाले कमरे की अलमारी में रखे सफेद कट्टे के अंदर दो खाकी पैकेट से 8 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 64,000 रूपये अवैध रूप से रखा पाया गया। पुलिस टीम द्वारा गांजा विधिवत जप्त किया तथा आरोपी से एक वीवो कंपनी का मोबाईल भी जप्त किया गया। उदयपुरा पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाना उदयपुरा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद