Post Top Ad
Monday, February 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, अपहृता नाबालिग लडकी दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार।
रायसेन, अपहृता नाबालिग लडकी दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। 7 अक्टूबर को थाना बेगमगंज क्षेत्रान्तर्गत टीचर कालोनी बेगमगंज से नाबालिग लडकी को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रिपोर्ट पर थाना गैरतगंज में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 363, 366 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेगमगंज शसुनील बरकडे, थाना प्रभारी बेगमगंज निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लडकी एवं अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गयी। दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दिनांक 6 फरवरी 2022 को नाबालिग लडकी एवं आरोपी अंश भारद्वाज को दिल्ली से दस्तयाब कर लिया गया। प्रकरण में धारा 376(2) एन भादवि एवं 5 एल/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा आरोपी अंश भारद्वाज पिता प्रेमनारायण भारद्वाज उम्र 19 साल निवासी टीचर कालोनी बेगमगंज को दिनांक 7 फरवरी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद