Post Top Ad
Monday, February 7, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराएं निराकरण - कलेक्टर।
रायसेन, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराएं निराकरण - कलेक्टर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरविन्द दुबे द्वारा विभागीय गतिविधियों तथा समय-सीमा वाले विभागीय पत्रों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को लंबित विभागीय पत्रों के साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ संतोषजनक निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर दुबे ने कहा कि आगामी 9 फरवरी को मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा बेगमगंज में नल जल परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही विभागीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा भी की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाए। सीएम हेल्पलाईन पर जिले के विभागों की ग्रेडिंग पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी उनके विभाग से संबंधित 300 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों की स्वयं समीक्षा करें तथा शीघ्रता से निराकरण कराएं। बैठक में अंकुर अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य अनुसार पंजीयन कराते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आरईएस, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि, उद्यानिकी, परिवहन सहित अनेक विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद