Post Top Ad
Saturday, February 12, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
विडियो
भोपाल, कार से स्कूटी हुई टच तो महिला ने कार ड्राईवर को दिया धक्का फिर जड़ा थप्पड़, सड़क पर किया हंगामा; देखे विडियो।
भोपाल, कार से स्कूटी हुई टच तो महिला ने कार ड्राईवर को दिया धक्का फिर जड़ा थप्पड़, सड़क पर किया हंगामा; देखे विडियो।
भोपाल। भारत टॉकीज चौराहे पर महिला ने कार ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। कार के आगे के कांच पर पुलिस लिखा हुआ था। कार महिला की स्कूटी से टच हो गई थी। गुस्से में महिला ने बीच रोड पर ही कार को रुकवा लिया। कार ड्राइव कर रहा युवक बाहर निकलकर आया। महिला ने पहले तो उसे धक्का दिया, इसके बाद पुलिस के सामने ही तमाचा जड़ दिया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कार ड्राइवर और महिला ने अपने नाम नहीं बताए। कार के कांच पर पुलिस लिखा हुआ था। परिवहन विभाग की वेबसाइट में कार में लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार सुखराम सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। सुखराम का पता- मकान-181 मेन रोड इब्राहिम गंज वार्ड-17 हमीदिया रोड लिखा हुआ है।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मामला शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे भारत टॉकीज चौराहे के पास का है। तीन महिलाएं सड़क किनारे वाहन को रोकने का इशारा कर रही थीं। कार चला रहे युवक को लगा कि महिलाएं उसे रुकने के लिए कह रही हैं। वह कार सड़क किनारे लगाने लगा। तभी वहां से गुजर रही महिला की स्कूटी से उसकी कार टच हो गई। महिला गिरने से बची। पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। दोनों ओर से शिकायत नहीं की गई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद