रायसेन, वार्षिक परीक्षा हेतु तनाव प्रबंधन कार्यशाला का किया गया आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 12, 2022

रायसेन, वार्षिक परीक्षा हेतु तनाव प्रबंधन कार्यशाला का किया गया आयोजन।

वार्षिक परीक्षा हेतु तनाव प्रबंधन कार्यशाला का किया गया आयोजन।

रायसेन, वार्षिक परीक्षा हेतु तनाव प्रबंधन कार्यशाला का किया गया आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा 2022 और 23 को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं हेतु स्कूल में तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। तनाव प्रबन्धन कार्यशाला का आयोजन कर वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भय मुक्त वातावरण निर्मित किया जाकर परीक्षा में सम्मिलित होने का मार्ग दर्शन दिया गया।

रायसेन, वार्षिक परीक्षा हेतु तनाव प्रबंधन कार्यशाला का किया गया आयोजन।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य अमान सिंह चौधरी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि परीक्षा काल में हमें अपनी दिनचर्या को संतुलित आहार एवं पूर्ण एकाग्र मनोयोग से परीक्षा उपयोगी प्रश्नों का अध्ययन करना चाहिये और परीक्षा में भी बिना अनुचित साधन साथ में ले जाये ही निर्भीक परीक्षा देना चाहिए। उसी से उत्साह जनक परिणाम प्राप्त होते हैं और किसी प्रकार का मानसिक तनाव भी नहीं झेलना पड़ता।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...