Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, राजस्व कर्मचारियों का फिर कारनामा उजागर, एक जिंदा आदमी को सरकारी कागजों में बता दिया मृत।
रायसेन, राजस्व कर्मचारियों का फिर कारनामा उजागर, एक जिंदा आदमी को सरकारी कागजों में बता दिया मृत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के कस्बा देवरी तहसील सर्किल के बींझा निवासी 70 वर्षीय लकवा ग्रस्त बुजुर्ग भगवत सिंह को प्रशासन के दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया है। उनके नाम पर करीब 9 एकड़ भूमि की धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री कर दी गई। फौती नामांतरण भी कर दिया है। जबकि नामांतरण के लिए लगने वाले दस्तावेज भी नहीं लगाए गए। यह आरोप लगाते हुए इस धोखाधड़ी के विरोध में फरियादी किसान भगवत सिंह के पुत्र गजेंद्र सिंह ने पुलिस और कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपकर बुजुर्ग लकवा ग्रस्त किसान भगवत सिंह को मृत बताने वाले राजस्व विभाग के तहसीलदार राजस्व कर्मचारियों हल्का पटवारी पर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। इसके पूर्व सुल्तानपुर की प्रभारी तहसीलदार पलक पीड़िहा और नायब तहसीलदार और पटवारी गोविंद सिंह द्वारा परेशान किसान वीर सिंह लोधी निवासी किनगी की बाड़ी ब्लॉक के वामनबाडा की उसकी पैतृक जमीन 6 एकड़ जमीन जीवित पिता प्रेमराज सिंह लोधी को कागजों में मृत बताकर उसकी मां कुब्जा बाई, भाई रमेश लोधी वगैरह ने फर्जी फौती नामांतरण कर राजस्व अधिकारियों पटवारी गोविंद सिंह की मिलीभगत से हड़प ली गई है। इस मामले की शिकायत परेशान किसान वीर सिंह लोधी ने सीएम हेल्पलाइन सहित कलेक्टर अरविंद दुबे सहित एडीएम अनिल डामोर से की है।प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल मामले की जांच का बहाना बना कर सुल्तानपुर तहसील के राजस्व अधिकारियों पटवारी को बचा रहे हैं।जबकि इस मामले में परेशान वीर सिंह लोधी का कहना है कि मेरे पिता प्रेम राज सिंह के मरने की किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।वह घर पर नर्मदा परिक्रमा यात्रा का बोलकर निकले हैं ।घर पर अभी लौटे नहीं है।मेरे पिता के पास 15 एकड़ पैतृक कृषि भूमि थी।मेरी माँ कुब्जा बाई दो भाइयों को 10 एकड़ भूमि बराबर हिस्सों में बांट दी थी।सिर्फ 6 एकड़ जमीन मेरे पक्ष में हिस्से में पिता प्रेमराज ने मुझे बंटवारे में मिली थी।मेरी पत्नी एक बेटे दो बेटियों के पेट पल रहे थे।
बुजुर्ग भगवत सिंह के पुत्र गजेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्टर अरविंद दुबे को दिए गए आवेदन के हवाले से बताया कि बीझां निवासी उसके चाचा शिशुपाल सिंह ने तहसीलदार देवरी छोटेलाल गिरी गोस्वामी और पटवारी मनोज श्रीवास्तव द्वारा शिशुपाल से मोटी रकम लेकर जीवितबड़े भाई भगवत सिंह को सरकारी रिकार्ड में मृत बताकर उसके छोटे भाई शिशुपाल के नाम फौती नामांतरण कर 9 एकड़ जमीन नाम कर दी है।गजेंद्र सिंह ने इस नामांतरण को निरस्त कर फर्जी नामांतरण करने वाले राजस्व अधिकारियों पटवारी मनोज श्रीवास्तव के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। गजेंद्र सिंह ने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी अब तक लकवाग्रस्त बुजुर्ग भगवत सिंह को शिकायतों के बाद भी न्याय नहीं मिलने के कारण भटक रहा है। न्याय नहीं मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री राजस्व मंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
देवरी तहसील के बींझा निवासी भगवत सिंह उर्फ बाबूलाल लोधी की 9 एकड़ कृषि भूमि खसरा क्रमांक 204 रकबा 2.667 हैक्टेयर राजस्व प्रकरण में पटवारी हल्का तनम्बर 23 दर्ज है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद