Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर वीर अहीर निर्माण सेना ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/सिलवानी, अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर वीर अहीर निर्माण सेना ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। भारतीय सेना में अहीर यादव रेजीमेंट के गठन के संबंध मैं वीर अहीर निर्माण सेना के जिला अध्यक्ष राम यादव के नेतृत्व में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सोमवार को दोपहर के समय तहसीलदार संजय नागवंशी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि यदुवंशियों का इतिहास हमेशा ही शौर्य पूर्ण रहा है और यादव समाज ने हमेशा ही राष्ट्र हित में देश पर आजादी से पूर्व एवं आजादी के बाद विपदा आई है तब-तब अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। जब-जब भी आतंकियों अथवा शत्रु राष्ट्र ने भारत की भूमि पर बुरी नजर डाली तब-तब अहीर यादव समाज के वीरों ने आगे बढ़कर उनका मुकाबला किया है। अहीर यादव समाज की प्रतिष्ठा मान-सम्मान, स्वाभिमान व योद्धाओं के त्याग बलिदान बाद देश भक्ति के समय समर्पण भाव को ध्यान में रखते हुए इस समाज की भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि इस मार्शल कौन को सेना के वीरों को सेना में रहकर देश सेवा का मौका मिल सके। अतः आपसे यादव समाज की देश प्रेम की भावना का सम्मान करते हुए सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन संबंधी अग्रिम कार्रवाई कर अनुग्रहित करें।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद