Post Top Ad
Wednesday, February 2, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, गौशाला ही बनी गायों की कब्रगाह, बिना दूध देने वाली गाय को मरने के लिए छोड़ा, दूध देने वाली गाय को दिया चारा-पानी।
भोपाल, गौशाला ही बनी गायों की कब्रगाह, बिना दूध देने वाली गाय को मरने के लिए छोड़ा, दूध देने वाली गाय को दिया चारा-पानी।
भोपाल। बैरसिया के बसई गांव की गौ सेवा भारती गौशाला में गायों की मौत के पीछे की एक और चौंकाने कहानी सामने आई है। गौशाला में ज्यादातर उन गायों की मौत हुईं, जो दूध नहीं दे रही थीं। उनका ख्याल नहीं रखा जाता था, जबकि दूध देने वाली गायों के लिए पूरी व्यवस्था थी। यह स्थिति तब है, जब सरकार हर रोज एक गौवंश के लिए 20 रुपए का अनुदान दे रही है। इसमें दुधारू के लिए कोई अलग से प्रावधान नहीं है। दूध देने वाली गायों को अलग शेल्टर में रखा गया था। उनके लिए चारा डालने की हौद थी। अंदर ठंडी हवा न जाए, इसके लिए प्लास्टिक से कवर किया गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि दूध देने वाली गायों को गौशाला चलाने वाली निर्मला देवी अलग रखती थीं। उन्हें भरपूर चारा-पानी दिया जाता था। दूध नहीं देने वाली गायों को सूखा भूसा-घास तक नहीं दिया जा रहा था। पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। वे खुले में घूमती थीं। इससे कई गायें भूख से कमजोर होकर बीमार हुईं और उनकी मौत हो गई।
भाजपा से जुड़ी निर्मला शांडिल्य की इस गौशाला में रविवार को 100 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मिले थे। इनमें 20 शव कुएं में और 80 से ज्यादा मैदान में पड़े मिले थे। पुलिस ने इस मामले में निर्मला बाई पर केस दर्ज किया है। गायों को दफनाने वाले नगरपालिका बैरसिया के JCB ड्राइवर शाहरुख ने दावा किया था कि करीब 850 से ज्यादा गायों के शव-कंकाल दफनाए गए हैं। निर्मला 2001 से गौशाला चला रही हैं। सोमवार से इसकी मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, निर्मला शांडिल्य को दो साल के अंदर सरकार ने 21.09 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। 2019-20 में 8.89 लाख रुपए दिए गए। इसी तरह 2020-21 में 12.19 लाख रुपए दिए गए। निजी अनुदान के बारे में निर्मला शांडिल्य ने कोई जवाब नहीं दिया। निर्मला ने बताया कि कोई-कोई किसान 100-200 रुपए दे जाता है, इससे क्या होता है।
गौशाला में हुई गायों की मौतों की मजिस्ट्रियल जांच कर रहे SDM बैरसिया आदित्य जैन बुधवार को जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप सकते हैं। घटना के बाद SDM हर रोज गौशाला जाकर जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही गौशाला की देखरेख भी कर रहे हैं। SDM ने बताया कि गौशाला से जुड़े दस्तावेज मंगाए गए हैं। इसके बाद ही कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद