Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, राष्ट्रीय क्षय कार्यक्रम उन्मूलन अभियान रथ को सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
रायसेन, राष्ट्रीय क्षय कार्यक्रम उन्मूलन अभियान रथ को सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में क्षय रोग विभाग द्वारा टीबी को जड़ से मिटाने के लिए सर्वे अभियान वालेंटियर द्वारा बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। इस सिलसिले में शनिवार को जागरूकता रथ को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार खत्री ने जिला क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति बाला सोनकर, जिला समन्वयक डॉ. आरती गंगवार सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदगी में सुबह साढ़े 11 बजे रवाना किया। यह टीबी उन्मूलन अभियान जागरूकता रथ को जिला क्षय रोग विभाग दुर्गा चौक पुराने बस स्टैंड के सामने से रवाना कराया गया। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ. प्रीती बाला ने कहा कि संक्रमित घातक टीबी की बीमारी से जंग लड़ने के लिए मिल-जुलकर प्रयास व समाज में जागरूकता फैलानी होगी। घातक बीमारी टीबी हारेगा तो तभी भारत देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और जीतेगा। साथ ही टीबी बीमारी की मृत्यु दर में गिरावट आएगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद