Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
राजगढ़/तलेन, आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों को रोकने हेतू हर संभव प्रयास जारी हैं। जिला पुलिस कप्तान द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को इस ओर विशेष ध्यान देकर अपराधों के निराकरण बावत लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। जिसके चलते थाना तलेन पुलिस टीम को एक सफलता प्राप्त हुई है। तलेन की पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारंगपुर जोईस दास के मार्गदर्शन में आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थान तलेन क्षैत्र मे आने वाले ग्राम बिरालखेडी की रहने वाली रेखाबाई पटीदार की फांसी लगाने से मौत हो जाने पर थाना तलेन पर मर्ग कायम किया जाकर जांच मे लिया गया। दौराने मर्ग जांच पर पाया गया कि मृतिका रेखाबाई पति गिरवरलाल पाटीदार उम्र 40 साल निवासी ग्राम बिरालखेडी को उसके पति गिरवरलाल पाटीदार, सास लीलाबाई, ससुर किशनलाल पाटीदार, देवर मनोज पाटीदार के द्वारा मृतिका रेखाबाई को मानसिक एवं शारीरिक रुप से प्रताडित किया गया है। इसी प्रताडना से दुष्प्रेरित होकर मृतिका रेखाबाई के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। उक्त घटना से आरोपीगण गिरवरलाल पाटीदार, मनोज पाटीदार, किशनलाल पाटीदार, लीलाबाई पाटीदार सर्व निवासी ग्राम बिरालखेडी द्वारा धारा 498ए, 306, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाया गया। दिनांक 12-02-2022 को उक्त आरोपीगण के विरूद्ध अप. क्र. 57/22 धारा 498ए, 306, 34 भादवि कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना के आरोपीगण गिरवरलाल पाटीदार, मनोज पाटीदार, किशनलाल पाटीदार, लीलाबाई पाटीदार, किशनलाल पाटीदार सर्व निवासी ग्राम बिरालखेडी को 18-02-22 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया है। उक्तय कार्यवाही मे थाना प्रभारी तलेन उमाशंकर मुकाती के मार्गदर्शन मे अरविंद सिंह राजपूत (इकलेरा चौकी प्रभारी), नरेन्द्र उमठ, बनवारी गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद