Post Top Ad
Sunday, February 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के विरोध में नागरिकों ने सड़क पर उतरकर की नारेबाजी।
रायसेन/बरेली, पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के विरोध में नागरिकों ने सड़क पर उतरकर की नारेबाजी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर की कॉलोनियों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर रविवार को मारुति नगर में निवासरत बाशिंदो सहित सैकड़ों नागरिक सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीओपी कार्यालय पहुंचे जहां पर एसडीओपी को चोरी की घटनाओं से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा। मारुति नगर में निवासरत रमाकांत द्विवेदी गुरुवार को अपनी भतीजी के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा शहर परिवार के साथ गए हुए थे तभी अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया और घर में रखे सोने के लगभग 15 तोला जेवर और 1 किलो चांदी सहित एक लाख से ऊपर नगदी चुरा ले गए। इस बात की जानकारी बरेली पुलिस थाने में पदस्थ एसडीओपी सहित थाना प्रभारी को दी गई।
मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर बारीकी से जांच भी की लेकिन अभी तक चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर बने हुए हैं। उक्त चोरी और शहर में हुई अन्य चोरियों का खुलासा नहीं होने को लेकर रविवार को सैकड़ों नागरिक सड़कों पर उतरे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित परिवार और नागरिक एसडीओपी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने एसडीओपी को चोरों की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा। वही नागरिकों ने कहा कि 19 फरवरी तक अगर चोर पुलिस गिरफ्त में नहीं आते हैं तो सड़कों पर बैठकर पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। एसडीओपी ने सभी को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे। वही एसडीओपी ने कॉलोनी में निवासरत बाशिंदों से कहा कि अपने-अपने घरों के सामने कैमरे लगवाए और कॉलोनियों में गार्ड की व्यवस्था करें।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद