Post Top Ad
Sunday, February 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
शादी में नहीं ले गए घर वाले तो गुस्से में 12 वर्षीय बालक ने की आत्महयता, क्लब से लौटा बड़ा भाई तो फंदे पर लटका मिला आर्यन।
शादी में नहीं ले गए घर वाले तो गुस्से में 12 वर्षीय बालक ने की आत्महयता, क्लब से लौटा बड़ा भाई तो फंदे पर लटका मिला आर्यन।
भोपाल। सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ने वाले 6वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। घटना के समय घर में वह अकेला था। पेरेंट्स शादी में शामिल होने करोंद गए हुए थे। रात करीब आठ बजे छात्र का बड़ा भाई घर पहुंचा, देखा कि छोटा भाई फंदे पर लटका है। उसने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह पेरेंट्स के साथ शादी में करोंद जाने की जिद कर रहा था। पेरेंट्स उसे भाई के साथ आने का कहकर चले गए। थोड़ी देर बाद उसने यह आत्मघाटी कदम उठा लिया।
पुलिस के अनुसार एन-2, ई सेक्टर, बरखेड़ा निवासी आर्यन करोसिया (12) सेंट जेवियर स्कूल में 6वीं का स्टूडेंट था। पिता किशन करोसिया सेंट जेवियर स्कूल में ही टीचर हैं। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे के आसपास आर्यन के पेरेंट्स शादी में करोंद चले गए। बड़ा भाई आयुष क्लब गया हुआ था, घर में अकेला आर्यन था। रात साढ़े 8 बजे आयुष क्लब से घर लौटा तो उसने देखा कि छोटा भाई आर्यन सीलिंग फैन के लिए लगाए गए कुंदे में गमछे का फंदा बनाकर लटका हुआ है। उसने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतार और निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। आर्यन के चाचा ने पुलिस को बताया वह पापा-मम्मी के साथ शादी में चलने की जिद कर रहा था। पापा ने उसे कहा था कि आयुष क्लब से लौटेगा, उसके साथ शादी में आ जान। पुलिस को आशंका है कि शायद इसी बात से वह गुस्सा हुआ होगा।
पुलिस के अनुसार आर्यन ने सीलिंग फैन के कुंदे में फंदा फंसाने के लिए बेड और कुर्सी का उपयोग किया। बेड के ऊपर उसने कुर्सी रखी, फिर उसपर चढ़कर उसने कुंदे में फंदा फंसाया। पैर से धक्का देकर उसने कुर्सी को हटा दिया। इससे उसके गले में फंदा कस गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजन के बयान नहीं हो सके हैं। छोटे भाई की जान बचाने आयुष उसे पड़ोसियों की मदद से सबसे पहले घर के पास निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह उसे दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां भी डॉक्टर ने आयुष को मृत बताते हुए को घर ले जाने की सलाह दी। तब तक आर्यन के माता-पिता भी पहुंच गए थे। इसके बाद वह आर्यन को लेकर गोविंदपुरा स्थित करियर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि आर्यन की काफी देर पहले मौत हो चुकी है। रात करीब 11 बजे परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद