Post Top Ad
Saturday, February 12, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
तबीयत खराब होने से मजदूर नहीं गया काम पर तो दबंगों ने घर से उठाया, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, मजदूर की मौत।
तबीयत खराब होने से मजदूर नहीं गया काम पर तो दबंगों ने घर से उठाया, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, मजदूर की मौत।
बिहार। बेगूसराय में कुछ दबंगों ने एक मजदूर की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अपने मालिक के घर काम पर नहीं आ रहा था। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी वार्ड नंबर-8 की है। जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय राजू पंडित गांव के ही एक व्यक्ति छोटू सिंह के यहां वर्षों से मजदूरी का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि चार दिनों से राजू पंडित की तबीयत खराब थी, जिस वजह से वह काम पर नहीं जा रहा था। इसी से नाराज होकर गुरुवार को कुछ दबंग उसके घर आए और जबरदस्ती उठाकर ले गए। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने राजू की लाठी-डंडों के साथ बेरहमी से पिटाई कर डाली और घायल राजू को उसके घर छोड़ दिया।
वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने राजू के परिवार वालों को भी जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद परिजन घायल राजू को आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज परिजन राजू के शव को लेकर नावकोठी थाना पहुंचे और दबंगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। परिजनों का आरोप है कि दबंगों के द्वारा काम नहीं करने की वजह से उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद