Post Top Ad
Saturday, February 12, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
युवक ने नाबालिग मंगेतर से एक साल तक बनाए शारीरिक संबंध, अब शादी से किया इनकार, मां और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज।
युवक ने नाबालिग मंगेतर से एक साल तक बनाए शारीरिक संबंध, अब शादी से किया इनकार, मां और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज।
हरियाणा। फतेहाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। नाबालिग मंगेतर से दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी युवक पटियाला क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसकी मां के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। मामला टोहाना क्षेत्र के एक गांव का है, पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि उसकी बेटी 16 वर्ष की है और उसका रिश्ता 1 सितंबर 2020 को पटियाला निवासी लखविंद्र के साथ हुआ था। इसके बाद से लखविंद्र और उसकी मां उनके घर आते जाते रहे।
आरोप है कि बाद में लखविंद्र ने उसकी बेटी की रजामंदी बगैर उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार यह सिलसिला 24 अक्तूबर 2021 तक चलता रहा। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो पटियाला गुरूद्वारा साहिब में पंचायत बुलाई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार वहां पर युवक ने लड़की के चरित्र पर उंगली उठाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद