रायसेन/सिलवानी, समाजसेवी कर्तव्यनिष्ठ रिटायर शिक्षक चौधरी लखनसिंह रघुवंशी के निधन से सर्वत्र शोक की लहर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 1, 2022

रायसेन/सिलवानी, समाजसेवी कर्तव्यनिष्ठ रिटायर शिक्षक चौधरी लखनसिंह रघुवंशी के निधन से सर्वत्र शोक की लहर।

समाजसेवी कर्तव्यनिष्ठ रिटायर शिक्षक चौधरी लखनसिंह रघुवंशी के निधन से सर्वत्र शोक की लहर।

रायसेन/सिलवानी, समाजसेवी कर्तव्यनिष्ठ रिटायर शिक्षक चौधरी लखनसिंह रघुवंशी के निधन से सर्वत्र शोक की लहर।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील के ग्राम पडरिया खुर्द के संभ्रात चौधरी परिवार में विलीनीकरण आन्दोलन के सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय शंकर दयाल शर्मा के अभिन्न साथी रहे चौधरी अर्जुनसिंह के परिवार में जन्मे ज्येष्ठ पुत्र रिटायर शिक्षक चौधरी लखनसिंह के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सर्वत्र शोक छा गया। हजारों की संख्या में वरिष्ठ जनों ने अन्त्येष्टी में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्राचार्य रहे रिटायर चौधरी नारायण सिंह रघुवंशी के बड़े भ्राता एवं पडरिया खुर्द के पूर्व सरपंच चौधरी अवधेश सिंह के पिता स्वर्गीय लखनसिंह शिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी कर्तव्य परायणता की एक मिशाल थे। स्व. लखनसिंह क्षेत्र में शिक्षा के उन्नयन हेतु हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने माध्यमिक शाला कीरतपुर हायर सेकंडरी उन्नयन के समय फर्नीचर एवं स्थापना में 2 लाख रुपए की सहायता प्रदान कर स्कूल की स्वीकृति में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया था। स्वर्गीय लखनसिंह जिस शाला में रहे वहां के छात्रों की पुस्तकें एवं संपूर्ण परीक्षा फीस स्वयं देते रहे। वे अपनी सेवाकाल के समय शाला में अपने अनुपस्थिति के दिनों का वेतन कटवा कर ही वेतन लेते थे। अंतिम समय तक गरीबों के प्रति समर्पण भाव से लगे रहे। यहां उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपने जीवन काल में भारत के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों जिनमें सम्पूर्ण शक्ति पीठ एवं ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर ली थी। क्षेत्र के वरिष्ठ जनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...