नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले में भामा टीम बनी विजेता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 10, 2022

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले में भामा टीम बनी विजेता।

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले में भामा टीम बनी विजेता।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के रोचक मुकाबले में भामा टीम बनी विजेता।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। समीपी ग्राम ईश्वरपुर में इनिंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच के साथ समापन हुआ। भामा टीम ने ईश्वरपुर टीम को हराकर ट्राफी जीती। ईश्वरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया, जवाबी पारी में भामा ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 153 रन बनाए, जबकि ईश्वरपुर टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 145 रन पर ही सिमट गई। मैन आफ द मैच संजय केवट, मैन ऑफ द सीरीज शिवम शर्मा, बेस्ट बेस्टमैन संदीप पटेल, बेस्ट बॉलर जैकी जाटव, बेस्ट एमपार कमलकांत पुरोहित, बेस्ट कॉमेंटेटर कुलदीप शर्मा, को दिया गया। मुख्य अतिथि सरपंच चंद्रभूषण पटेल ने सर्वप्रथम सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए विजेता टीम को 11001 रूपये नगद - शील्ड, उपविजेता टीम को 5100 रूपये नगद एवं शील्ड प्रदान करते हुए कहा कि खिलाड़ी को हमेशा खेल भावना के साथ खेल खेलना चाहिए खेल के मैदान में हार और जीत दोनों ही एक सबक देकर जाते हैं, हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि उनको आगे अपनी गलतियों को सुधार कर अच्छा प्रदर्शन करने की शिक्षा मिलती है। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित कराया, उसके लिए सभी आयोजकों को बधाई, मुख्य अतिथि ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि इस क्रिकेट ग्राउंड पर अभी और कार्य होना बाकी है। आगामी समय में शीघ्र ही पूर्ण कराये जायेगे, एवं बच्चों को खेल के लिए एक अच्छा समतल मैदान ग्राम पंचायत की तरफ से प्रदान किया जायेगा, इस अवसर पर ग्राम के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...