Post Top Ad
Thursday, February 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, झीलों-तालाबों के किनारे सर्दी के मौसम प्रवासी पक्षियों ने डाला डेरा, लगातार बढ़ रही विदेशी परिंदों की संख्या।
रायसेन, झीलों-तालाबों के किनारे सर्दी के मौसम प्रवासी पक्षियों ने डाला डेरा, लगातार बढ़ रही विदेशी परिंदों की संख्या।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के तालाबों, डैमों और लबालब पानी से भरी झीलों में सर्दियों के मौसम में हर साल प्रवासी पक्षी यहां आकर डेरा डाल देते हैं। इन विदेशी परिंदों के लिए यहां माकूल वातावरण और पर्याप्त भोजन मिलने की वजह भी अहम कारण बताया जाता है। डीएफओ रायसेन अजय कुमार पांडेय के अनुसार यहां के इको सिस्टम व जैव विविधता इन प्रवासी पक्षियों को भा रही है। इसीलिए यहां अब वे स्थायी रूप से डेरा डाले रहते हैं। यही वजह है कि मिनी पचमढ़ी, हलाली डैम, बारना, भादनेर तालाब, मोघा डैम सहित रायसेन जिले के प्राचीन मिश्र तालाब, माखनी तालाब, अमरावद करमोदिया तालाब आदि जलाशयों में इन पक्षियों की चहचहाट रोजाना सुबह-शाम सुनाई देती है।
जब लोग यहां स्नान व पूजन करने यहां आते हैं तो इन पक्षियों की चहचहाट मन को बहुत भाती है। हम आपको यह बता दें कि पहले गर्मियों के मौसम में ही यहां आते थे लेकिन अब बारह महीने इनकी चहल-कदमी आसानी से देखी जा सकती है। देशी और प्रवासी पक्षियों की संख्या इन जलस्रोतों के किनारे देखी जा सकती है। इन जलस्रोतों के किनारे से लेकर माखनी तालाब, मिश्र तालाब, बारना डैम, करमोदिया तालाब, बनछोड डैम किनारे मिश्र के गिद्ध, सारस क्रेन, तुफटेड डक, रिवर टर्न यानि एस्टर्न ओरिटेना परिंदे बहुत ही आकर्षक सुंदर यहां आकर वनस्पति जलवायु जलराशि के अनुकूल वातावरण मिलने से इनके लिए मुफीद होता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद