Post Top Ad
Thursday, February 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, प्राक्कलन समिति के नौ विधायक और मुख्य सचिव बेगमगंज पहुंचे, किसानों से चर्चा कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
रायसेन, प्राक्कलन समिति के नौ विधायक और मुख्य सचिव बेगमगंज पहुंचे, किसानों से चर्चा कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय प्राक्कलन समिति के सभापति रामपाल सिंह राजपूत और समिति के समस्त सदस्यगण और प्राक्कलन समिति के सभी अधिकारियों और कर्मचारी बेगमगंज पहुंचे एवं मढ़िया डैम का अवलोकन किया। इस दौरान डूब क्षेत्र में आ रही लोगों की जमीन और घरों का अधिक मुआवजा मिलने पर ग्रामीणों ने अपनी समस्या भी बताई। वही किसान कांग्रेस पार्टी द्वारा भी मढ़िया बांध बीना बहुउद्देशीय परियोजना में अधिग्रहित की जाने वाली भूमि अधिग्रहन और कुआं की मुआवजा राशि वृद्धि करने एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने और मकानों का मुआवजा दिलवाने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सदस्य विधानसभा मुख्य सचिव सिंह बेगमगंज में दोपहर 1.30 बजे पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे सहित जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग पीआईयू के जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। समिति में सभापति और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ठाकुर, समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह, कुंवर विक्रम सिंह, तरूण भनोत, नीना विक्रम वर्मा, चैतन्य कुमार काश्यप, वीरेन्द्र रघुवंशी, सुरेश राय, मनोज नारायण सिंह, आलोक चतुर्वेदी, डॉ. हिरालाल तथा विशेष आमंत्रित सदस्य लोक लेखा समिति के सभापति पीसी शर्मा सहित नौ विधायक विधानसभा के मुख्य सचिव एके सिंह दोपहर बेगमगंज पहुचें। सर्किट हाउस में किसानों से चर्चा की गई इसके बाद विधायकों का दल तहसील कार्यालय पहुंचा जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद