Post Top Ad
Thursday, February 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नहीं दिया जा रहा ध्यान, लाखों रुपए के चल रहे हैं निर्माण कार्य।
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नहीं दिया जा रहा ध्यान, लाखों रुपए के चल रहे हैं निर्माण कार्य।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। इन दिनों तेंदूखेड़ा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के निर्माण कार्य जारी है लेकिन इनकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिये जाने के कारण पहली ही वारिस में गुणवत्ता की कलई खुलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। निर्माण कार्य करा रहे जबावदारो को वास्तविक ज्ञान ना होने के कारण अपने मन माने तरीके से निर्माण कार्य कराते चले जा रहे हैं, और ठेकेदारों के माध्यम से उनके हिसाब से बिलों का भुगतान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाने लगी है। यदि समय रहते इन निर्माण कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया तो राशि पानी में बह जायेगी। नगर के वार्ड क्र. 04 घोघरा नाले पर लगभग 22 लाख रूपये की लागत से 7 मीटर चौड़ा 12 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शुरूआती दौर में ही पुलिया की वेशभूषा देखकर उसकी गुणवत्ता स्पष्ट झलख रही है। गौरतलब रहे कि यह पुलिया पूर्व में इसी नाले पर आगे तरफ से बनायी जा रही थी। लेकिन बाद में उचाई का बहाना लेकर इस पुलिया को सड़क मार्ग से काफी पीछे कर दिया गया है। दोनों तरफ की सड़कों का मिलान भी यहां से नहीं हो रहा है। जिस उद्देश्य को लेकर यह पुलिया बनाई जा रही थी। वह उद्देश्य पूर्ण होता हुआ नहीं दिख रहा है।
कुछ काम शासन प्रशासन के द्वारा संपन्न तो कराये जातें हैं वहीं कुछ कार्यो की जबाबदेही हमारी अपनी भी हुआ करती हैं। निर्माण होते समय यदि समय रहते इन कार्यों में थोड़ा सा समय निकाल कर ध्यान दे दिया जायेगा तो शायद संबंधित ठेकेदार अपनी मनमानी भी नहीं कर पायेंगे और राशि का दोहन भी नहीं हो पायेगा निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो भी जायेगें हस्तक्षेप करने की महती आवश्यकता है। नगर परिषद् के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के निर्माण कार्य जारी है जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से तेंदूखेड़ा के वुद्धीजीवी वर्ग ने मांग की है कि जिला स्तर से ही एक जांच टीम गठित कर इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच करा ली जाए एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जाये।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद