रायसेन, बगैर सूचना के सड़क ठेकेदार ने तोड़ा धार्मिक चबूतरा, शिवसैनिकों द्वारा आक्रोश रैली निकालकर नारेबाजी कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 17, 2022

रायसेन, बगैर सूचना के सड़क ठेकेदार ने तोड़ा धार्मिक चबूतरा, शिवसैनिकों द्वारा आक्रोश रैली निकालकर नारेबाजी कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

बगैर सूचना के सड़क ठेकेदार ने तोड़ा धार्मिक चबूतरा, शिवसैनिकों द्वारा आक्रोश रैली निकालकर नारेबाजी कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

रायसेन, बगैर सूचना के सड़क ठेकेदार ने तोड़ा धार्मिक चबूतरा, शिवसैनिकों द्वारा आक्रोश रैली निकालकर नारेबाजी कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर के सांची रोड़ वार्ड नौ स्थित जिला अस्पताल के समीप वन विभाग के रेंज ऑफिस के आगे पिछले 40-50 साल पहले धार्मिक आस्था का केंद्र गणेश, मां दुर्गा की झांकियां लगती थी। गुरुवार को सुबह फोरलेन सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण कर रहे हरियाणा के के इंजीनियरों-कर्मचारियों द्वारा बिना किसी सूचना के धार्मिक चबूतरे को जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों से तहसनहस कर दिया गया है। जिससे हिंदुओं सहित श्री हिंदु उत्सव समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष पतिराम प्रजापति सहित शिव सेना के जिलाध्यक्ष सूरज मल जैन समेत शिव सैनिकों सहित हिन्दूवादी संगठनों के लोगों में सड़क ठेकेदार की मनमानी व कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। साथ ही शिवसेना के नगराध्यक्ष गोपाल सिंह चंदेल के नेतृत्व में शिवसैनिकों और हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली।

रायसेन, बगैर सूचना के सड़क ठेकेदार ने तोड़ा धार्मिक चबूतरा, शिवसैनिकों द्वारा आक्रोश रैली निकालकर नारेबाजी कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

यह आक्रोश रैली सांची रोड़ कच्ची-पक्की पुलिया, भारत नगर, एसपी आफिस होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। यहां शिव सैनिकों सहित हिंदुवादी संगठन के लोगों द्वारा कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कैलाश सोनी, मदन सिंह, राजाशीष, अखिलेश प्रशांत, तरुण मीनू धाकड़, पारस जैन, धीरज सिंह आदि प्रमुख रहे। ज्ञापन में बताया गया है कि शहर में फोरलेन सड़क निर्माण कर रहे सड़क ठेकेदार द्वारा उनके कर्मचारियों की मदद से पिछले 40-50 से बने धार्मिक आस्था स्थल चबूतरे को जेसीबी मशीनों से तोड़ डाला गया है। वह भी झांकी आयोजकों सहित श्री हिन्दू उत्सव समिति रायसेन शिव सैनिको को बिना बताए तोड़ दिया है। जिससे समस्त हिंदुवादी संगठनों के लोगों में रोष व्याप्त है। इसीलिए कलेक्टर महोदय से अनुरोध है कि सड़क ठेकेदार व कर्मचारियों-इंजीनियरों पर उचित कानूनी कार्यवाही जाए। साथ ही इस धार्मिक आस्था के केंद्र चबूतरे को व्यवस्थित कर निर्माण कराया जाए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...